
पटना। नीतीश कुमार आज शाम 04.30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश के साथ 15-16 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार और अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मंत्रिमंडल में बीजेपी और जेडीयू के कई नए चहेरे भी देखने को मिल सकते हैं। यहां हम आपको नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी और जेडीयू के संभावित चहेरों के नाम बता रहे हैं।
नीतीश मंत्रिमंडल में BJP के संभावित नाम-
तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, नीतीश मिश्रा, नंदकिशोर यादव, कृष्ण कुमार, विजय सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, रामनारायण मंडल, नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, संजीव चौरसिया।
नीतीश मंत्रिमंडल में JDU के संभावित नाम-
विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, अशोक चौधरी. इसके अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से संतोष मांझी और विकासशील इन्सान पार्टी से मुकेश सहनी भी आज नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ ले सकते हैं।
जेपी नड्डा और अमित शाह शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचने वाले हैं। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के साथ सभी की निगाहे डिप्टी सीएम पद पर है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि बिहार का डिप्टी सीएम कौन होगा। हालांकि इस पद के लिए बीजेपी विधायक दल के नेता तार किशोर प्रसाद और उपनेता मंजू देवी का नाम आगे चल रहा है।
मंत्रिमंडल में बीजेपी का ही दबदबा
इस बार चुनाव में बीजेपी ने 74 सीटें जीती हैं जबकि जेडीयू की सीटें घटकर 43 रह गईं, इसलिए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बीजेपी का ही दबदबा होगा। बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार सात दिन के लिए सीएम बने थे। वह 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद दूसरी बार 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010, तीसरी बार 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014, चौथी बार 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015, पांचवीं बार 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 और छठी बार 26 जुलाई 2017 से 13 नवंबर 2020 तक सीएम रहें।
Leave Comments