• Last Update 08:23 am

सुशील कुमार मोदी का छलका दर्द, ट्वीट कर लिखा- कार्यकर्ता का पद तो कोई छिन नहीं सकता 
Politics
State

सुशील कुमार मोदी का छलका दर्द, ट्वीट कर लिखा- कार्यकर्ता का पद तो कोई छिन नहीं सकता 

पटना। बिहार में सियासी हलचल के बीच जेदयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। नीतीश कल (सोमवार) सातवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। एनडीए के नवर्निवाचित 125 विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुना है। हालांकि इस बार डिप्टी सीएम का पद सुशील कुमार मोदी के पास नहीं होगा। डिप्टी सीएम के लिए बीजेपी विधायक दल के नेता तारा चंद किशोर का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। तारा चंद किशोर बिहार के कटिहार से विधानसभा से विधायक हैं। वहीं इस रेस में दूसरा नाम रेणु देवी का है। जिन्हें बीजेपी विधायक दल की बैठक में उपनेता चुना गया है। 

वहीं, सुशील कुमार मोदी से उपमुख्यमंत्री का पद छिने जाने से उनका दर्द छलककर बाहर आय़ा है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर तारकिशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिश बधाई दी है। दूसरे ट्वीट में सुशील कुमार ने लिखा, नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई! अपने तीसरे ट्वीट में सुशील कुमार ने लिखा, भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments