• Last Update 06:11 am

बिहार: NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर लगी मुहर, सातवीं बार लेंगे CM पद की शपथ
National
Politics

बिहार: NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर लगी मुहर, सातवीं बार लेंगे CM पद की शपथ

पटना। बिहार का किंग कौन होगा ? आज विधायक दल की बैठक में इस सवाल का जवाब मिल गया है। पटना में NDA विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है।  नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन उपमुख्यमंत्री पद के लिए अटकलें चल रही है। 

दरअसल बीजेपी डिप्टी सीएम पद के लिए अपने कोटे से नाम फाइनल करना चाहती है। सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम रहे सुशील मोदी को दिल्ली बुलाया गया था। वहीं, NDA के विधायकों की बैठक का में बीजेपी, जेडीयू, वीआईपी और हम के विधायक मौजूद रहे। बैठक में एनडीए के सभी 125 विधायकों को बुलाया गया था। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments