• Last Update 05:16 am

MP NEWS: गरीब राधा बाई के घर भोजन करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान,बोले आत्मा तृप्त हो गई
Politics
State

MP NEWS: गरीब राधा बाई के घर भोजन करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान,बोले आत्मा तृप्त हो गई

इंदौर: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत किया।इस दौरान जब भूख का अहसास हुआ तो भागीरथपुरा की राधाबाई केे घर पहुंचे।हम्माली और मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इस परिवार ने सीएम और बीजेपी नेताओं का आत्मीयता से स्वागत किया।भोजन करने के बाद सीएम ने राधाबाई से उनके घर की गुजर बसर पूछी।जिसके बाद राधाबाई ने बताया की पति मजदूरी करते हैं।

बताते चलें बुधवार को सीएम विभिन्न कार्यक्रमो का शिरकत करने इंदौर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राधाबाई के घर जाकर भोजन किया।जब उन्होंने राधाबाई से घर की हाल जानी तो राधाबाई ने बेटी को स्टोन की समस्या बताई। जिसके बाद सीएम फ़ौरन कलेक्टर मनीष सिंह को बुलाया और बेटी और उनके परिवार का स्वास्थ्य परिक्षण कराने का निर्देश दिया।

उधर सीएम ने कहा कि राधाबाई ने अपने बेटियों के साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन बनाया था,जिसके बाद आत्मा तृप्त हो गई।बताते चले इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत सांसद व बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments