
मुरैना: मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के 2 गांवों में सोमवार रात को जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।इस घटना से पास के इलाको में हड़कम्प मच गया है। पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर मानपुर एवं पहवाली गांवों में हुई है। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब पीने से मानपुर और पहपाली गांव के10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात को इन दोनों गांव के कुछ ग्रामीणों ने शराब पी थी, जिसके बाद से इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मुरैना के एसपी ने बताया कि जांच चल रही है, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Leave Comments