
इंदौर: सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में अवैध हथियार और ड्रग माफिया सक्रिय हैं।इंदौर के आजाद नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपी अशफाक को गिरफ्तार की है।आरोपित खजराना स्थित पटेल नगर का रहने वाला है।जो लंबे समय से अवैध हथियारों के खरीद फरोख्त में लिप्त था।पुलिस ने आरोपित के पास से 10 कट्टे व पिस्टल बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि अशफाक के बारे ने लंबे समय से सूचना मिल रही थी।जसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस योजना बनाना शुरू कर दी और इसी सिलसिले में आज उसे योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार की है।पुलिस अशफाक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।इसमे उसका सहयोग करने वाले नेटवर्क के बारे में भी तलाश की जा रही है।वहीं पूछताछ में यह भी सामने आया है कि अशफाक आपराधिक प्रवृत्ति जे लोगों को अच्छी कीमत पर हथियार भी उपलब्ध कराता है।
Leave Comments