
इंदौर: मध्य प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ड्रग्स सप्लायर करीब 70 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।इसे मध्य प्रदेश की अभी तक सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।
दरअसल,इंदौर क्राइम पुलिस को सूचना मिली थी कि हैदराबाद जे कुछ तस्कर इंदौर और आस पास जे रहने वाले स्थानीय एजेंट और पैडलरों के जरिए बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले हैं।मुखबिर से मिली इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चारपहिया वाहन में सवार पाँच लोगों को हिरासत में ली।इनके पास से 70 किलो ड्रग्स बरामद की गई जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।इसके अलावा इनके पास से 13 लाख रुपये,2 फोर व्हीलर, 8 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
उधर, एडीजी योगेश देशमुख और डीआईजी हरि नारायण चारी ने बताया कि पकड़ी गई ड्रग्स MDMA है,जो रेव पार्टीज़ और पब में इस्तेमाल की जाती है।
Leave Comments