• Last Update 06:14 am

BHOPAL NEWS: तीन दिन से भूखी महिला की पुलिस ने की मदद
State

BHOPAL NEWS: तीन दिन से भूखी महिला की पुलिस ने की मदद

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। यहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला 3 दिन से  भूख और बीमारी से पीड़ित थी,लेकिन किसी ने मदद के नहीं की। बाद में अशोक गार्डन एसआइ  उमेश चौहान को महिला के में जानकारी प्राप्त हुई।जिसके भोपाल पुलिस महिला को खान खिलाने के साथ ही उसकी इलाज कराकर मदद की।

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के स्वदेश नगर की रहने वाली 70 वर्षीय चन्द्रप्रभा घर में अकेली रहती हैं, उनका एक पोता है जो पिछले कुछ दिनों से बाल सुधार गृह में है।यही वजह है कि उन्होंने तीन दिन से खाना भी नही बनाया था,जिससे वह बीमार पड़ गई थी। पुलिस को बुजुर्ग महिला की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वह हमीदिया अस्पताल ले गई।वहां महिला का इलाज कराया। डॉक्टर्स ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इन्होंने खाना नही खाया था इसलिए कमजोर हो गई थी। कुछ दवा देकर डॉक्टर ने छुट्टी दे दी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments