• Last Update 06:14 am

BHOPAL NEWS:डेढ़ करोड़ रुपये के लिए पति को बेचा, रियल लाइफ में जुदाई फ़िल्म की श्री देवी बनी यह महिला
State

BHOPAL NEWS:डेढ़ करोड़ रुपये के लिए पति को बेचा, रियल लाइफ में जुदाई फ़िल्म की श्री देवी बनी यह महिला

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेहद ही हैरान करने वाली वारदात सामने आई है।यहां एक महिला ने डेढ़ करोड़ रुपये  के लिए अपने पति को प्रेमिका के हाथ बेचकर जुदाई फ़िल्म की श्रीदेवी की भूमिका को जीवंत कर दी है। मामले का खुलासा  फेमिली कोर्ट में पहुंचने के बाद हुआ ।

बताते चलें भोपाल के एक निजी कम्पनी में काम करने वाले 42 वर्षीय शख्स की उसके ही ऑफिस में काम करने वाली 54 वर्षीय महिला से पिछले 8 सालों से प्रेम संबंध है।पति के इस अफेयर के बारे में महिला को जब जानकारी हुई तो उसने फेमली कोर्ट का सहारा लिया।तीन बार काउंसलिंग की गई लेकिन कोई फायदा नही हुआ।महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा।उधर प्रेमिका के पति की मौत हो चुकी है, अब वह अपने प्यार को नही खोना चाहती जिसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी की पत्नी को डेढ़ करोड़ रुपये की लालच देकर उसके पति को खरीद लिया।

उधर,शादी शुदा प्रेमी की दो बेटियां है,महिला ने बताया कि उसने बेटियों की खुशी और उनकी आगे की जिंदगी सँवारने के लिए पति के प्रेमिका का यह ऑफर स्वीकार की है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments