• Last Update 04:31 am

लखनऊ  विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
State

लखनऊ  विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिसके उसका शरीर काफी हद तक जल गया है। वारदात के बाद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला महराजगंज की रहने वाली है और उसने अपने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है। महिला महाराजगंज की रहने वाली है जिसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
आपको बता दें कि यूपी विधानसभा के सामने इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले अमेठी की रहने वाली एक मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पड़ोसी से नाली को लेकर इनका विवाद हुआ था. मामला थाने तक भी पहुंचा था। तब मीडियाकर्मियों ने महिला की जान बचाने की कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं रहे थे बाद में उसकी मौत हो गयी थी तब पुलिस की कार्यशैली पर सभी बहुत गुस्सा आया था।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments