
भोपाल: सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी बदमाशो के हौसले बुलंद हैं, आए दिन छेड़खानी,रेप जैसी वारदात सामने आ रही है।ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देखने को मिली है। यहां स्कूटी सवार छात्राओं से मनचलों ने छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत किया।जिसके बाद पुलिस नें घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोच ली।
बताते चलें कटरा हिल्स की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती रात पौने नौ बजे अपनी सहेली के साथ एमपी नगर की तरफ जा रही थीं।अभी वह नारायण नगर पहुंची थी की बगल से बाइक पर सवार दो युवकों ने अश्लील हरकतें करने लगे और मना करने पर फब्तियां कसने लगें।जिसके बाद युवतियों ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद सिग्नल के पास सड़क किनारे खड़ी पुलिस नें बाइक सवार बदमाशों को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर ली।दोनों युवकों की पहचान अशोका गार्डन निवासी सुरेंदर सिंह और संतोष साहू के रूप में हुई है।दोनों कैटरिंग का काम करते हैं।
Leave Comments