• Last Update 06:09 am

धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का लंबी बीमारी के बाद निधन, करीब तीन महीनों से अस्पताल में भर्ती थे
Sports

धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का लंबी बीमारी के बाद निधन, करीब तीन महीनों से अस्पताल में भर्ती थे

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर देवल सहाय का मंगलवार को निधन हो गया। 73 साल के देवल सहाय पिछले करीब तीन महीनों से बीमार चल रहे थे। रांची के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देवल के निधन पर खेलप्रेमियों में शोक की लहर है। देवल सहाय बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे हैं और उन्हें रांची क्रिकेट का भीष्म पितामह भी कहा जाता था। देवल सहाय ने क्रिकेट का इतना शानदार माहौल तैयार किया था कि उनकी देखरेख में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया। जिनमे महेंद्र सिंह धोनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। 

क्रिकेट और फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे देवल दा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 में खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था। देवल ने धोनी को रेलवे से सीसीएल एंट्री दिलाई थी। एमएस धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ' में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में देवल दा का अहम योगदान रहा। देवल सहाय के निधन पर पूर्व रणजी खिलाड़ी आदिल हुसैन ने कहा कि एकीकृत बिहार के सबसे कुशल और सफल खेल प्रशासक के निधन से हम दुखी हैं। वह एक खेल प्रशासक ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के अभिभावक भी थे। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments