• Last Update 05:14 am

Bollywood Drugs Connection: एक्टर अर्जुन रामपाल के घर NCB रेड, ड्राइवर को हिरासत में लिया गया
Entertainment

Bollywood Drugs Connection: एक्टर अर्जुन रामपाल के घर NCB रेड, ड्राइवर को हिरासत में लिया गया


  • बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब एक्टर अर्जुन रामपाल का नाम

मुंबई। बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में अब एक्टर अर्जुन रामपाल फंसते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी की। एनसीबी सूत्रों के अनुसार, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के दौरान बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था जिसके बाद से अब तक कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ चुका है।

बीते दिनों एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। एनसीबी के अधिकारियों ने बताया था कि अगिसियालोस डिमेट्रिएड्स एक बहुत बड़े ड्रग सिंडिकेट के ऐक्टिव मेंबर हैं और उन्होंने उन्हीं ड्रग पेडलर्स को ड्रग्स सप्लाई की थी जिनसे रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत ने ड्रग्स खरीदी थी। 

उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला को उनकी पत्नी शबाना सईद की गिरफ्तारी और उनसे ड्रग्स जब्त करने के मामले में तलब किया है। एनसीबी ने रविवार को जब फिरोज नाडियाडवालाके घर पर छापे मारे तब वे घर पर नहीं थे। एजेंसी द्वारा उनके घर से ड्रग्स जब्त करने के बाद अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। एजेंसी ने उनके घर और अन्य जगहों पर छापे मारकर 3.59 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की है।

एनसीबी ने नाडियाडवाला के जुहू स्थित घर और अन्य स्थानों से 717.1 ग्राम गांजा, 74.1 ग्राम चरस और 95.1 ग्राम एमडी (व्यावसायिक मात्रा) बरामद की। इसके अलावा पेडला वाहिद ए कादिर उर्फ सुल्तान के यहां से 10 ग्राम गांजा बरामद किया। शबाना सईद का बयान दर्ज करने के बाद एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि यह ऑपरेशन बॉलीवुड और ड्रग्स माफिया के बीच की सांठगांठ को उजागर करने के लिए पिछले 3 महीनों से चल रही जांच का हिस्सा है।

नाडियाडवाला परिवार फिल्म निर्माताओं का ऐसा परिवार है जिसने पिछले 3 दशकों में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं है और बॉलीवुड के प्रमुख सितारों को पेश किया है। फिरोज नाडियाडवाला ने  'फिर हेरा फेरी' और 'वेलकम बैक' को प्रड्यूस किया था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments