• Last Update 06:13 am

वेस्टइंडीज को हराने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची न्यूजीलैंड
Sports

वेस्टइंडीज को हराने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंची न्यूजीलैंड

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूजीलैंड 62.5 प्रतिशत अंकों के साथ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। डब्ल्यूटीसी के तहत, न्यूजीलैंड अब चार सीरीज में पांच मैच जीत चुका है और अब उसके 300 अंक हो गए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण कई सीरीज और मैच पूरे नहीं किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए आईसीसी ने हाल में ओवरऑल प्वाइंट के बजाय नई अंक प्रणाली लागू की थी। आस्ट्रेलिया 82.2 अंकों के साथ टॉप पर है जबकि भारत 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 60.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप-4 में है।

अगले साल जून में होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अंकतालिका में टॉप टीमें खेलेगी। न्यूजीलैंड ने सोमवार को ही वेस्टइंडीज को पारी और 12 रन से हराया था। उसने पहला टेस्ट भी पारी और 134 रन से जीता था। न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments