• Last Update 06:52 am

बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा से 9, जदयू से 8 बनेंगे मंत्री
National

बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा से 9, जदयू से 8 बनेंगे मंत्री

पटना। बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार होगा। 17 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ तथा उसकी सहयोगी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के आठ लोगों के शामिल होने की संभावना है। पिछले साल नवंबर में बिहार में फिर से मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा और जदयू में बहुत दिनों तक पेंच फंसा रहा, अंत में सोमवार की शाम दोनों दलों में सहमति बन गई।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान दोपहर 12.30 बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस मंत्रिमंडल में जहां युवाओं को मौका देना चाहती है वहीं जदयू मंत्रिमंडल विस्तार में अनुभवी और युवाओं दोनों को तरजीह देने के मूड में है।

नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से 9 और जदयू कोटे से 8 विधायक मंत्री बनेंगे। भाजपा में मुस्लिम चेहरे और हाल ही मंे विधान पार्षद बने शाहनवाज हुसैन का नाम भी नीतीश के नए मंत्रियों की सूची में शामिल है। इसके अलावा भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम, नारायण प्रसाद, नितिन नवीन, नीरज सिंह बबलू मंत्री बनाए जा सकते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments