• Last Update 05:14 am

Coronavirus: सीएम शिवराज सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद कहा- मप्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन
State

Coronavirus: सीएम शिवराज सिंह ने समीक्षा बैठक के बाद कहा- मप्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस एक बार फिर कहर बरपा रहा है। ऐसे में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद सीएम शिवराज ने कहा, मप्र में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मास्क को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए 30 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि अभियान के दौरान भारत सरकार की तरफ से कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक भी ली। इसमें सीएम शिवराज ने सभी जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाकर विचार विमर्श के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नहीं रुकेगा। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पहले जैसी होती रहेगी। सीएम ने कहा, अर्थव्यवस्था प्रभावित ना हो  कोरोना  न फैले इस दृष्टि से लगातार जागरूकता के प्रयास होते रहे । औद्योगिक संगठनों पर भी कोई बंदिश नहीं ,श्रमिकों के आने जाने पर कोई रोक नहीं

बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश में 1363 मामले सामने आए। 14 लोगों की मौत भी हो गई। मध्यप्रदेश में अभी एक्टिव केस 9800 हैं। उधर, भोपाल में कोरोना के 425 नए मामले सामने आए। यह जिले में एक दिन में मिले संक्रमितों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ये बुधवार को आए 229 मामलों के मुकाबले करीब दोगुने हैं। वहीं, इंदौर  जिले में 313 नए कोरोना मरीज मिले। यहां 33 दिन बाद फिर आंकड़ा 300 के पार हो गया। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments