• Last Update 06:11 am

देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 90 लाख के करीब, 24 घंटे में मिले 38 हजार से ज्यादा केस
National

देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 90 लाख के करीब, 24 घंटे में मिले 38 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भारत में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। हर दिन करीब 10 से 12 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। देश में कोरोना का आंकड़ा 90 लाख के करीब पहुंचाने वाला है। हालांकि यूरोप के कई देशों और अमेरिका में लगातार तेजी से बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर भारत में कोरोना के मामले कम दर्ज हो रहे हैं। भारत में अब तक कुल 89 लाख 12 हजार 908 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जबकि 1 लाख 30 हजार 993 लोगों की मौत हो चुकी है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ो के मुताबिक बीते 24 घंटे में 38 हजार 617 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 474 लोगों की मौत हुई है। अब देश में चार लाख 46 हजार 805 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, अबतक 83 लाख 35 हजार 110 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। कल 44 हजार 739 लोग ठीक होकर अपने घर गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि कल यानि 17 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12 करोड़ 74 लाख 80 हजार 186 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं संक्रमण दर भी घट कर 7.01 प्रतिशत हो गयी है। नए मामलों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments