
रायसेन, अजय गोहिल, 5 दिसंबर, न्यूजमंच। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद ईव्हीएम की सुरक्षा पर सवाल करती कई खबरें सामने आईं हैं। कांग्रेस इन्हीं खबरों के आधार पर ईव्हीमएम में सुरक्षा की चूक का मुद्दा लगातार उछाल रही है। कांग्रेस द्वारा ईव्हीमएम सुरक्षा में चूक के मुद्दे को तूल दिए जाने का सीधा असर बुधवार को रायसेन में भी दिखा। रायसेन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी षणमुख प्रिया मिश्रा ने 2 दिसंबर को बिजली सप्लाई ठप्प होने की वजह से स्ट्रांग रूम की एलईडी बंद होने के मामले में मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कांपनी लिमिटेड के रायसेन महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) एवं एसई आरएनएस ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि मतदान के बाद ईव्हीएम मशीनों को स्ट्रांगरूम में रखा गया है। इन स्ट्रांग रूम की निगरानी विशेष तौर पर की जा रही है। इसी क्रम में 2 दिसंबर की शाम को रायसेन के पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की बिजली सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप्प रही थी, बिजली सपलाई ठप्प होने से स्ट्रांग रूम को मॉनीटर करने के लिए लगाई गए सीसीटीव्ही कैमरे और एलईडी स्क्रीन भी बंद हो गए थे।
सीसीटीव्ही कैमरे और एलईडी स्क्रीन बंद होने के बाद सांची विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी एवं भोजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश पचौरी स्ट्रांग रूम पहुंचे थे और गड़बड़ी की आशंका जताई थी। पचौरी ने कहा था कि इलेक्शन कमीशन के आदेश हैं कि स्ट्रांग रूम का दरवाजा बाहर से ही दिखना चाहिए, लेकिन रायसेन में ऐसा नहीं किया गया। वहीं प्रदेश में अन्य पर भी एलईडी स्क्रीन एवं बिजली सप्लाई बंद होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाए थे। पचौरी ने कहा था कि प्रदेश में कई विधानसभाओं की ईव्हीएम मशीनें 24 से 48 घंटे बाद जमा हुई हैं, इसको लेकर लगता है कि कहीं इसमें भाजपा की कोई चाल तो नहीं है।
बिजली सप्लाई ठप्प होने और सीसीटीव्ही कैमरे, एलईडी स्क्रीन बंद होने का मामला जब मीडिया में तूल पकड़ा तो आज (बुधवार) को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी षणमुख प्रिया मिश्रा ने मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कांपनी लिमिटेड के रायसेन में महाप्रबंधक आरएनएस ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने बिजली सप्लाई ठप्प होने को निर्वाचन कार्य मे लापरवाही मानते हुए यह कारण बताओ नोटिस जारी किया। उल्लेखनीय है कि स्ट्रांग रूम में 24 घंटे बिजली सप्लाई किए जाने के आदेश जारी किए गए थे, इसके बावजूद भी 2 दिसंबर की शाम को करीब आधे घंटे तक लाइट ठप्प रहने से रायसेन जिले के स्ट्रांग रूम की लाईट बंद होने को कांग्रेस द्वारा मुद्दा बनाया गया था, जिससे ईव्हीएम सुरक्षा के मामले में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवालिया
Leave Comments