
रायसेन. अजय गोहिल. न्यूज़मंच. मध्यप्रदेश में आदर्श चुनाव आचार सहिंता के उल्लंघन के मामले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से आगे निकलती दिखाई दे रही है। ताजा मामला रायसेन जिले के सुल्तानपुर कस्बे में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा महिलाओं को साड़ी बांटने से जुड़ा हुआ है। इस मामल में रायसेन कांग्रेस की जिला इकाई निर्वाचन आयोग में शिकायत करने जा रही है।
एक सी साड़ी पहनकर गांवो से बुलाई गयी करीब एक हजार महिलाएं
रायसेन जिले के इस कस्बे में बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। कांग्रेसियों के मुताबिक आचार संहिता लागू होने के कारण भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की सभा में भीड़ जुटाने लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल नहीं कर पा रही थी। इसी मुश्किल भरे काम को सरल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने महिलाओं को एक समान रंग और डिजाइन की साड़ियां बांटी, उनमें से करीब एक हजार महिलाएं सीएम की सभा में वही साड़ियां पहन कर पहुंची। सीएम के आने से पहले लगभग 1000 महिलाओं को एक समान साड़ी में देखकर मीडिया तथा अन्य लोग हैरत में पड़ गए, जब मीडिया कर्मियों ने कुछ महिलाओं से बातचीत की तो खुलासा हुआ की भाजपा के किसी पार्षद ने उन्हें यह साड़ियां दी हैं।
(वीडियो में महिलाओं से सुनिए भाजपा नेताओं की करतूत)
कांग्रेस ने आचार संहिता के उलंघन का लगाया आरोप।
आमतौर पर सभा में भीड़ जुटाने के लिए नेताओं द्वारा इस तरह के तमाम हथकंडे अपनाए जाना साधारण सी बात है। लेकिन चुनावी मौसम में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होने के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं को साड़ी समेत अन्य प्रलोभन देना सीधे तौर पर जाहिर करता है कि भाजपा नेता आदर्श चुनाव आचरण संहिता का पालन करने में बिल्कुल भी रुचि नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक बीजेपी नेताओं ने यह आयोजन सरकारी स्कूल परिसर में किया, बीजेपी के इस आयोजन के कारण स्कूली बच्चे स्कूल में ही कैद होकर रह गए।
(वीडियो में देखिए एक समान डिजायन और एक समान में कलर की साड़ियां पहने महिलाएं)
निर्वाचन आयोग के पास जाएगी कांग्रेस
इस पूरे मामले में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कमलेश रामपाल का कहना है कि है कांग्रेस जल्द ही इस मुद्दे के आधार पर निर्वाचन आयोग में भारतीय जनता पार्टी की शिकायत करने की बात कर रहे हैं। शिकायत के बाद किस पर क्या कार्रवाई होगी, यह निर्वाचन आयोग के ऊपर निर्भर करता है। लेकिन मुख्यमंत्री की सभा में आने के लिए महिलाओं को साड़ियां सहित अन्य प्रलोभन देना भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की उस मानसिकता को उजागर करता है कि वे चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे भले ही उनकी यह कोशिश कानून को धता बताती हो।
(वीडियो में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कमलेश राजपाल से जानिए भाजपा ने कैसे किया आचार संहिता का उल्लंघन)
Leave Comments