
भोपाल,
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रशासन ने कुख्यात अपराधी फैजान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके एक करोड़ की बहुमंजिला इमारत को जमींदोज कर दी।कुख्यात बदमाश के ऊपर हत्या,मर्डर,लूट जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही जिला बदर और रासुका जैस कार्यवाही भी जा चुकी है।
बताते चलें कुख्यात अपराधी फैजान भेड़ा पुत्र यासीन कम उम्र में ही कई संगीन मामलों में लिप्त रहा है। वह हनुमानगंज के फूटा मकबरा के पास एकता नगर का एक कुख्यात गुंडा है।जो वर्तमान में विभिन्न मामलों में जेल में बन्द है। फैजान के ऊपर NSA और जिला बदर जैसी कार्रवाई के बाद भी जब सुधार नहीं हुआ तो पुलिस प्रशासन और नगर निगम के आलाधिकारियों की उपस्थिति में उसके हनुमानगढ़ स्थित तीन मंजिला मकान को जमींदोज किया गया। जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से उपर बताई जा रही है।
Leave Comments