• Last Update 06:12 am

The Little Things के ट्रेलर में ऑस्कर विनर डेनजेल, रामी और जेरेड की शानदार परफॉर्मेस
Entertainment
International

The Little Things के ट्रेलर में ऑस्कर विनर डेनजेल, रामी और जेरेड की शानदार परफॉर्मेस


  • The Little Things
  • डेनजेल, रामी और जेरेड की शानदार परफॉर्मेस

लॉस एंजेलिस। आगामी क्राइम थ्रिलर द लिटिल थिंग्स के पहले ट्रेलर में 3 ऑस्कर विजेता अभिनेताओं डेनजेल वॉशिंगटन, रामी मालेक और जेरेड लेटो का जोरदार परफॉर्मेंस देखने को मिला है। वैसे भी जॉन ली हेनकॉक की यह फिल्म तब से ही खबरों में बनी हुई है, जब से उन्होंने इसके लिए अभिनेताओं के दिलचस्प मिश्रण की घोषणा की है। 

मालेक 2019 में बोहेमियन रैप्सोडी में फ्रेडी मर्करी की भूमिका के लिए 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। वहीं लेटो 2014 में डलास बायर्स क्लब के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का और वॉशिंगटन 2002 और 1990 में 2 ऑस्कर जीत चुके हैं।

हेनकॉक की नई फिल्म में वॉशिंगटन काउंटी डिप्टी शेरिफ के रूप में नजर आएंगे, जिन्हें लॉस एंजिल्स के जासूस (मालेक का किरदार) के साथ अपने मतभेदों को सुलझाना है, ताकि एक सीरियल किलर (लेटो का किरदार) को पकड़ा जा सके। फिल्म 29 जनवरी को अमेरिका में रिलीज होने वाली है। वार्नर ब्रदर्स की फिल्म थिएटर में रिलीज होने के एक महीने बाद एचबीओ मैक्स पर भी दिखाई देगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments