• Last Update 06:15 am

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां का लंदन में निधन, लंबे समय से बीमार थीं
International

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां का लंदन में निधन, लंबे समय से बीमार थीं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां का रविवार को लंदन में निधन हो गया। 91 साल की बेगम शमीम अख्तर पिछले एक महीने से बीमार थीं। पिछले हफ्ते वह दो बार लंदन के एक अस्पताल में चेकअप के लिए गई थीं। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं ने इसकी जानकारी दी। 

बेगम अख्तर के पार्थिव शरीर को लाहौर वापस लाए जाने और शरीफ परिवार के जति उमरा रायविंड स्थित आवास में उनके पति मियां शरीफ की कब्र के बगल में दफनाए जाने की उम्मीद है। बेगम अख्तर ने अपने चिकित्सकों की सलाह को दरकिनार करते हुए अपने बेटे से मिलने के लिए फरवरी में ब्रिटेन की यात्रा की थीं। उस वक्त नवाज वहां अपने दिल और किडनी का इलाज करा रहे थे।

पीएमएल-एन के उप महासचिव अताउल्लाह तरार  ने बताया कि नवाज के छोटे भाई और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को मां के जनाजे में शामिल होने परोल पर रिहा करने की इजाजत देने की मांग की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के सामने आवेदन दाखिल किया जाएगा। मालूम हो कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ को पाकिस्तान की एक अदालत भगोड़ा घोषित कर चुकी है। ऐसे में मां बेगम शमीम अख्तर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके पाकिस्‍तान आने की उम्मीद नहीं है।

हालांकि पीएमएल-एन के नेताओं की मानें तो नवाजव को लाहौर भेजे जाने से पहले लंदन में ही मां की नमाज-ए-जनाजा में शरीक होंगे। नवाज शरीफ लंदन में निर्वासित जीवन बिताने के साथ ही अपना इलाज भी करा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्‍तानी अखबार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन में बीते हफ्ते कई बार अस्पताल जाना पड़ा क्योंकि किडनी में पथरी की वजह से उनको तेज दर्द की शिकायत थी। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments