• Last Update 07:33 am

पेटीएम मनी ने पेश किया ईटीएफ, डेढ़ साल में एक लाख उपयोक्ताओं का लक्ष्य
Business

पेटीएम मनी ने पेश किया ईटीएफ, डेढ़ साल में एक लाख उपयोक्ताओं का लक्ष्य

नई दिल्ली। फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनी Paytm की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी के बाद अपने प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) शुरू किया है। Paytm ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) प्रतिभूतियों का एक संग्रह है, जिसे लोग स्टॉक एक्सचेंज में ब्रोकरेज फर्म के माध्यम से खरीद या बेच सकते हैं। 

पेटीएम मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वरुण श्रीधर ने बयान में कहा कि ईटीएफ निवेश के ऐसे रास्ते हैं, जिन्हें हर किसी को अपने पोर्टफोलियो में कम लागत पर सूचकांक या बाजार से जुड़े रिटर्न कमाने के लिये जोड़ना चाहिए, हम आवश्यक कारकों के साथ एक उपयोक्ता के अनुकूल इंटरफेस की पेशकश कर रहे हैं, ताकि वे असानी से निर्णय ले सकें और अपनी पसंद के ईटीएफ में आसानी से निवेश करें।

उन्होंने कहा कि कंपनी अगले 12-18 महीनों में ईटीएफ मंच के माध्यम से निवेश करने के लिये एक लाख उपयोक्ताओं को लक्ष्य कर रही है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments