• Last Update 06:12 am

अमेरिकी चुनाव में रूस ने किया हस्तक्षेप, चुनाव को प्रभावित करने के लिए डेटा चोरी में लगे हैकर्स
International

अमेरिकी चुनाव में रूस ने किया हस्तक्षेप, चुनाव को प्रभावित करने के लिए डेटा चोरी में लगे हैकर्स

वाशिंगटन। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि रूस के हैकरों ने कम से कम दो सर्वर से डेटा चुरा लिया है और देश एवं स्थानीय सरकारों के दर्जनों से अधिक नेटवर्क को निशाना बनाने की कोशिश की है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से दो सप्ताह से भी कम समय पहले जारी इस चेतावनी ने तीन नवंबर को होने वाले मतदान में संभावित छेड़छाड़ की आशंका को बढ़ा दिया है।
यह जानकारी सामने आने के बाद चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता भी कमजोर पड़ी है। चेतावनी में रूस द्वारा प्रायोजित हैकिंग समूहों की देश और स्थानीय नेटवर्क के खिलाफ गतिविधियों का जिक्र किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने ईरानी हस्तक्षेप को लेकर भी आगाह किया। इसके बाद एफबीआई और गृह सुरक्षा विभाग की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने रूस की संभावित क्षमताओं के बारे में आगाह किया।  

अमेरिकी अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि रूसी हैकरों ने किसे निशाना बनाया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हैकरों के इस प्रयास के कारण चुनाव या सरकारी कार्यों के प्रभावित होने या चुनावी डेटा की अखंडता को खतरा पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव होना है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments