
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल के दाम में 17 पैसे तो डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिसंबर में लगातार दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 32 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है जबकि डीजल के दाम में 42 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इस तरह शहर के अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर आया है। आइये जानते हैं आज कहां कितान है दाम
कहां कितनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली पेट्रोल 82.66 रुपये और डीज़ल 72.84 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई पेट्रोल के दाम 89.33 रुपये और डीज़ल 79.42 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता पेट्रोल 84.18 रुपये और डीज़ल 76.41 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई पेट्रोल 85.59 रुपये और डीज़ल के दाम 78.24 रुपये प्रति लीटर है।
नोएडा पेट्रोल 82.87 रुपये और डीज़ल 73.25 रुपये प्रति लीटर है।
लखनऊ पेट्रोल 82.78 रुपये और डीज़ल 73.17 रुपये प्रति लीटर है।
पटना पेट्रोल 85.24 रुपये और डीज़ल 78.16 रुपये प्रति लीटर है।
चंडीगढ़ पेट्रोल 79.58 रुपये और डीज़ल 72.59 रुपये प्रति लीटर है।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में गुरुवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 48.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। जबकि न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 45.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
Leave Comments