• Last Update 05:13 am

डेढ़ किमी लंबी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, दुनिया की पहली डबल स्टैक कंट्रेनर ट्रेन
National

डेढ़ किमी लंबी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, दुनिया की पहली डबल स्टैक कंट्रेनर ट्रेन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के रेवाड़ी-मंदार खंड को देश को समर्पित करेंगे। हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाला वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 306 किलोमीटर लंबा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का न्यू रेवाड़ी-न्यू मदार खंड प्रोजेक्ट हरियाणा में करीब 79 किलोमीटर(महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले) और राजस्थान में करीब 227 किलोमीटर (जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर और अलवर जिले) कवर करेगी. इसमें 9 नवनिर्मित डीएफसी स्टेशन शामिल हैं, जिनमें से न्यू डबला, न्यू भगेगा, न्यू श्री माधोपुर, न्यू पचार मलिकपुर, न्यू सकून और न्यू किशनगढ़ ‘क्रॉसिंग स्टेशन’ हैं, जबकि अन्य तीन रेवाड़ी, न्यू अटेली और न्यू फुलेरा ‘जंक्शन स्टेशन’ हैं।

वहीं पीएम मोदी जिस डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे वह दुनिया की पहली डबल स्टैक कंट्रेनर ट्रेन होगी। इसे आरडीएसओ के वैगन विभाग ने डिजाइन किया है। कंटेनर यूनिटों के लिहाज से इस फ्रेट कॉरिडोर पर एक लॉन्ग हॉल डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन में जुड़े ये वैगन भारतीय रेलवे की वर्तमान क्षमता की तुलना में चार गुना अधिक कंटेनर इकाइयों को ढो सकते हैं।

भारतीय रेल की पटरियों पर डीएफसीसीआईएल 75 किलोमीटर प्रति घंटे की मौजूदा अधिकतम गति के मुकाबले 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से मालगाड़ियां चलाएगा। वहीं भारतीय रेलवे की लाइनों पर मालगाड़ियों की 26 किलोमीटर प्रति घंटे की मौजूदा औसत गति को बढ़ाकर डीएफसी पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा भी किया जाएगा।

पीएम ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन द्वारा चलने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी दुनिया की पहली डबल स्टैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन को गुरुवार को रवाना किया जाएगा। ये आर्थिक गतिविधियों को लाभान्वित करेगा और कई नागरिकों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करेगा। पीएम मोदी ने लिखा कि भारत के विकास के लिए अगली पीढ़ी के इन्फ्रा पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments