• Last Update 06:52 am

बिग बॉस-14 का हिस्सा बनने के लिए पूनम ने किया पति के साथ झगड़ा? 
Entertainment
State

बिग बॉस-14 का हिस्सा बनने के लिए पूनम ने किया पति के साथ झगड़ा? 


  • पूनम पिछले दो साल से ब्वायफ्रेंड के साथ लिवइन में रह रही थीं
  • 10 सितंबर को लिया था दोनों ने विवाह करने का निर्णय
  • विवाह के 12 दिन बाद हुआ झगड़ा, पति को खिलाई जेल की हवा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे बीते कुछ समय से चर्चा में हैं। पहले तो पूनम ने अपने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया। फिर शादी के 12 दिन बाद पति को मारपीट-धमकाने के आरोप में जेल की हवा खिला दी। अब दोनों के बीच सब फिर से सब कुछ सही हो गया है। इस बीच पूनम को लेकर अटकलें हैं कि उन्होंने ये सारा ड्रामा बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने को लेकर किया है। 
इस पर पूनम पांडे ने कहा बिल्कुल नहीं, मैं बिग बॉस-14 में नहीं जा रही हूं। इस शो के लिए मैं काफी छोटी हूं। पूनम ने साफ तौर पर सलमान खान के शो का हिस्सा बनने की खबरों को गलत ठहराया। वैसे इससे पहले भी पूनम पांडे के बिग बॉस का हिस्सा बनने की कई बार खबरें आई हैं। लेकिन पूनम ने हमेशा ही इससे इनकार किया है। पूनम पांडे ने बताया कि अब उनके और सैम बॉम्बे के बीच विवाद खत्म हो गया है। वे अभी गोवा में हनीमून पर हैं और जल्द ही मुंबई वापस आएंगे। दोनों की शादी 10 सितंबर को हुई थी। पूनम ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। पिछले 2 साल से वे दोनों लिव इन में रह रहे थे। पूनम अपनी बोल्ड इमेज को लेकर जानी जाती हैं। पूनम कितनी बोल्ड है ये उनके इंस्टा प्रोफाइल से मालूम पड़ता है। पूनम ने बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया, लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हो सकीं। पूनम अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments