• Last Update 06:14 am

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हो सकते हैं गणतंत्र दिवस के खास मेहमान, PM मोदी ने भेजा न्योता
National

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हो सकते हैं गणतंत्र दिवस के खास मेहमान, PM मोदी ने भेजा न्योता

नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मुख्य अतिथि हो सकते हैं। चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक औपचारिक बातचीत में उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। इस बारे में ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रवक्ता का कहना है कि कहा अभी इसे लेकर पुष्टि नहीं की जा सकती हैं। हां, इतना जरुर है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आने के इच्छुक हैं।

बता दें कि अगर जॉनसन गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम शामिल होते हैं। तो ये 27 साल के बाद पहला ऐसा मौका होगा जब कोई ब्रिटेन का प्रधानमंत्री भारत के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले जॉन मेजर 1993 में नई दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके हैं।

सरकार को अभी जॉनसन की यात्रा की पुष्टि करनी है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने 27 नवंबर को ट्वीट कर संकेत दिया था कि भारत-ब्रिटेन एक महत्वाकांक्षी साझेदारी की ओर जा रहे हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, हम सभी क्षेत्रों में अपने सहयोग में एक लंबी छलांग की दिशा में काम करने पर सहमत हुए हैं। जिसमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और कॉविड-19 से लड़ना शामिल है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments