• Last Update 06:13 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में गोदाम में विस्फोट से हुई मौतों पर शोक जताया
National

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में गोदाम में विस्फोट से हुई मौतों पर शोक जताया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में रसायन के एक गोदाम में विस्फोट में हुई मौतों पर बुधवार को शोक जताया और कहा कि अधिकारी प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। अहमदाबाद के पिराना-पिपलाज रोड पर स्थित एक इमारत में बुधवार को आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। इसमें छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। 

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अहमदाबाद के गोदाम में आग लगने से जानमाल के नुकसान की खबर से मैं व्यथित हूं। मृतकों को श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं।’’

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments