• Last Update 06:12 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आगरा मेट्रो परियोजना का करेंगे उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा बढ़वा
National

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आगरा मेट्रो परियोजना का करेंगे उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा बढ़वा

नई दिल्ली/आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन  करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस महत्वकांक्षी परियोजना की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। 

दो कॉरिडोर में तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के जरिए पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। टूरिस्ट स्पॉट जैसे ताजमहल, आगरा फोर्ट, सिकंदरा को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को मेट्रो लाइन से जोड़ा जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कल (सोमवार) दोपहर 12 बजे आगरा मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन होगा। इससे आगरा में लोगों के जीवन में और सुलभता आएगी और पर्यटन के लिहाज से आगरा को लाभ मिलेगा। 

आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं टीडीआइ माल के सामने ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन पर ड्रिल मशीन से शिलान्यास किया जाएगा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शिलान्यास की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments