
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस वैक्सीन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार के अलग-अलग रुख की आलोचना की है। उन्होंने पूछा है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्या स्टैंड है।
गुरुवार को एक ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि सभी को कोरोना वैक्सीन मिलेगी। बिहार चुनाव में बीजेपी ने कहा था सत्ता में आने के बाद सभी को फ्री वैक्सीन देंगे। अब, सरकार कह रही है कि हमनें कभी नहीं कहा कि सभी को वैक्सीन मिलेगी। राहुल ने कहा, आखिरी पीएम मोदी का इस मुद्दे पर क्या स्टैंड हैं ?
बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा, मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार ने पूरे देश में टीकाकरण के बारे में कभी नहीं कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में हर इंसान को टीका लगाने की जरूरत नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि हम ऐसे वैज्ञानिक मुद्दों पर चर्चा करें, केवल तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर और फिर इसका विश्लेषण करें।
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, 'प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को कोविड टीका मिलेगा। लेकिन प्रधानमंत्री का बयान स्वास्थ्य मंत्रालय के यह कहने के बाद जुमले में बदल गया कि पूरे देश का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। '
Leave Comments