• Last Update 07:31 am

पाकिस्तानी निर्यात को बढ़ावा देगी सीपीईसी रेलवे प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी : इमरान
International

पाकिस्तानी निर्यात को बढ़ावा देगी सीपीईसी रेलवे प्रोजेक्ट कनेक्टिविटी : इमरान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) के तहत रेलवे परियोजना कनेक्टिविटी में सुधार कर देश के निर्यात को बढ़ावा देगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को यहां मुख्य लाइन-1 (एमएल-1) रेलवे परियोजना पर एक समीक्षा बैठक में खान ने कहा, परियोजना के क्रियान्वयन के साथ, पाकिस्तानी बंदरगाह भूमि मार्गों के साथ बेहतर तरीके से जुड़े जाएंगे और देश का निर्यात होने वाला माल समय पर सही ढंग से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकेगा।

परियोजना पर अब तक हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि एमएल-1 परियोजना अंतर्राष्ट्रीय मानक का एक आधुनिक संचार बुनियादी ढांचा स्थापित करेगी और रोजगार के अवसरों के साथ-साथ पाकिस्तान के उद्योग के लिए नई संभावनाएं पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि परियोजना पाकिस्तान-चीन संबंधों के लिए एक नया अध्याय शुरू करेगी। सीपीईसी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की 62 अरब डॉलर की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य एशिया, अफ्रीका और यूरोप को राजमार्गों, रेल लाइनों और समुद्री लेन के विशाल नेटवर्क के जरिए जोड़ना है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments