
चेन्नई। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने पॉलिटिकल पार्टी नहीं बनाने का ऐलान किया है। रजनीकांत ने कहा, बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं। इस वजह से उन्होंने राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला किया हैं। रजनीकांत ने कहा है कि वो ऐसा नहीं चाहते हैं कि लोग ये समझें कि उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल का ऐलान करेंगे, लेकिन उनकी तबियात खराब हो गई। रजनीकांत की तबीयत 25 दिसंबर को उस वक्त खराब होनी शुरू हुई जब वो अपनी फिल्म, ‘Annaatthe’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें ब्लड प्रेशर में उतार – चढ़ाव की दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के जुबली हिल्स, अपोलो अस्पताल ले जाया गया। Annaatthe में रजनीकांत के साथ नयनतारा, कीर्ति सुरेश, खुशबू, मीना और प्रकाश राज अहम किरदार में हैं। फिल्म का प्रोडक्शन सन पिक्चर्स और D Imman द्वारा किया जा रहा है।
हालांकि सेहत में सुधार आने के बाद रविवार को उन्हें अपोलो हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। उनका ब्लड प्रेशर अभी नॉर्मल है। डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता चेन्नई के लिए रवाना हो गए। डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। साथ ही नियमित रूप से ब्लड प्रेशर पर ध्यान रखने को भी कहा है। इस दौरान कम से कम शारीरिक गतिविधि करने और तनाव लेने से बचने की सलाह दी गई है।
— Rajinikanth (@rajinikanth) December 29, 2020
Leave Comments