• Last Update 05:38 am

Rajinikant Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का 70 वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत अन्य हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं
Entertainment

Rajinikant Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का 70 वां जन्मदिन, पीएम मोदी समेत अन्य हस्तियों ने दीं शुभकामनाएं


  • सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन
  • रजनीकांत 70 साल के हो गए

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है। वे 70 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस, फैमिली, फ्रेंड्स, सेलिब्रिटी और पॉलिटिशियन उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, डियर रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे आप हमेशा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। 

म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने लिखा-सुपरस्टार रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस की तरफ से ये CDP जारी करते हुए मैं बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपको एक शानदार जन्मदिन और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। साउथ के एक्टर वेंकट प्रभु ने लिखा- जन्मदिन की शुभकामनाएं थलाइवा। तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने भी रजनीकांत को बर्थडे विश किया है। पन्नीरसेल्वम ने लिखा- अपने निरंतर काम करते रहने और गजब की प्रतिभा की वजह से रजनी ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी और डीएमके अध्यक्ष एम.के.स्टालिन समेत कई नेताओं ने भी दिग्गज अभिनेता को बधाई दी। एक ट्वीट में पलानीस्वामी ने कहा, लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए रजनीकांत को मेरी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं स्टालिन ने अपने ट्वीट में कहा, प्यारे दोस्त रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं और प्यार। द्रमुक नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने फोन करके अभिनेता को शुभकामनाएं दी हैं।

उधर रजनी मक्कल मंदरम के सदस्यों ने राज्य के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा की। साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में उन्होंने रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए पोस्टर भी लगवाए। हालांकि पोएस गार्डन स्थित उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों को निराशा हुई। उन्होंने उनकी मूर्ति के पास जन्मदिन का केक काटने की व्यवस्था की थी और वे उन्हें बधाई देना चाहते थे लेकिन रजनीकांत अपने आवास पर नहीं थे। वे अपने परिवार के साथ बाहर चले गए थे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments