• Last Update 06:13 am

Lucknow: SP MLC के फ्लैट में युवक की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली गोली, 4 गिरफ्तार
State

Lucknow: SP MLC के फ्लैट में युवक की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली गोली, 4 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 10.45 बजे यहां एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। युवकी की पहचान राकेश रावत के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि अमित यादव शाहजहांपुर से सपा एमएलसी हैं।

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि लखनऊ स्थित हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट के फ्लैट में शुक्रवार देर रात हुई बर्थडे पार्टी की दौरान फ्लैट में 5 लोग मौजूद थे। सभी शराब के नशे में थे। उनमें से किसी एक के पास अवैध असलहा था वह लोडेड था उसी बीच गोली चल गई और राकेश को लग गई। यही लोग गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन सभी लोग ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया गया है।

एसीपी हजरतगंज ने बताया कि सूचना पर राकेश के परिवारीजन भी मौके पर आ गए हैं। उनसे पूछताछ में पता चला कि राकेश मूल रूप से सतरिख बाराबंकी का रहे वाला है। यहां वह प्राइवेट काम करता था। राकेश के परिवारीजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पार्टी के दौरान सभी बीयर और शराब पी रहे थे। नशे में धुत थे। मौके से पुलिस को बीयर कैन मिले हैं। इसके साथ ही अन्य चीजें भी मिली हैं। नशे के दौरान पिस्टल देखने दिखाने में ट्रिगर दबने के कारण हत्या हुई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments