• Last Update 06:11 am

Farmer-Govt Meeting: किसान नेता राकेश टिकैत- सरकार अपनी बात पर अड़ी रही तो 15 मिनट बाद बाहर आ जाएंगे
National

Farmer-Govt Meeting: किसान नेता राकेश टिकैत- सरकार अपनी बात पर अड़ी रही तो 15 मिनट बाद बाहर आ जाएंगे

नई दिल्ली। किसानों के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों के बीच नौवें दौर की बातचीत के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत विज्ञान भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपनी बात पर अड़ी रही तो 15 मिनट बाद बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा, यदि सरकार अपनी मांगों पट डटी रही तो, बातचीत का फायदा नहीं।

हालांकि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किए जाने के बाद किसान नेता पहली बार केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे हैं।

किसान यूनियनों के नेता केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) कानून2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार कानून2020और आवश्यक वस्तु (संशोधन) कानून2020को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहे हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments