• Last Update 06:09 am

मिथुन के बेटे मिमोह पर दुष्कर्म का आरोप, ड्रिंक देकर बनाए शारीरिक संबंध, जांच कर रही मुंबई पुलिस
Entertainment

मिथुन के बेटे मिमोह पर दुष्कर्म का आरोप, ड्रिंक देकर बनाए शारीरिक संबंध, जांच कर रही मुंबई पुलिस


  • मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है
  • शिकायतकर्ता ने मिमोह की मां (मिथुन की पत्नी) और पूर्व अभिनेत्री योगिता बाली को भी सह-आरोपी बनाया है
  • शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि वह 2015 से मिमोह के साथ संबंध में थी

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और अभिनेता महाअक्षय उर्फ मिमोह के खिलाफ एक महिला ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद एच बांगर ने आईएएनएस को बताया, हमने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने मिमोह की मां (मिथुन की पत्नी) और पूर्व अभिनेत्री योगिता बाली को भी सह-आरोपी बनाया है।

शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि वह 2015 से मिमोह के साथ संबंध में थी। मिमोह ने उससे शादी करने का वादा किया और फिर इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि मिमोह ने उसे अपने घर बुलाया और जबरन ड्रिंक देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तो मिमोह ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने उसे कुछ गोलियां दीं जिससे उसका गर्भपात हो गया।

महिला ने यह भी दावा किया कि जब वह पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाली थी तो मिमोह की मां ने उसे धमकाया।

36 वर्षीय मिमोह का 2018 में टेलीविजन अभिनेत्री मदालसा शर्मा से विवाह हुआ था। मिमोह ने 2008 में जिमी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही हॉन्टेड 3 डी, लूट और इश्केदारियां आदि फिल्मों में अभिनय किया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments