• Last Update 06:13 am

Ind Vs Aus: कन्कशन के चलते रविंद्र जडेजा टी20 सीरीज से बाहर, टीम से जुड़े शार्दूल ठाकुर
Sports

Ind Vs Aus: कन्कशन के चलते रविंद्र जडेजा टी20 सीरीज से बाहर, टीम से जुड़े शार्दूल ठाकुर

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के साथ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई ने कहा कि जडेजा अभी भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। शनिवार को उनके कुछ जरूरी स्कैन होने हैं।

जडेजा को शुक्रवार को कैनबरा में आयोजित पहले टी20 मुकाबले के दौरान सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद उनकी जगह युजवेंद्र चहल कन्कशन सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। बता दें कि कन्कशन (concussion) नियम के तहत बैट्समैन की जगह बैट्समैन और बॉलर की जगह बॉलर ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। 

बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मनुका ओवल मैदान में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने केएल राहुल (51)और रविंद्र जेडेजा (44*) की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए डी'आर्की शॉर्ट ने 34, एरॉन फिंच ने 35 और मोइसेस हेनरिक्स ने 30 रन की पारी खेली। भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। दीपक चाहर को एक विकेट मिला। वहींऑस्ट्रेलिया के लिए मोइसेस हेनरिक्स ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट चटकाए। मिचेल स्वेप्सन और एडम जम्पा को 1-1 विकेट मिला।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments