• Last Update 05:38 am

सेंसेक्स 46 हजार के करीब और निफ्टी 13494 के पार, IT शेयरों में जमकर खरीदारी
National

सेंसेक्स 46 हजार के करीब और निफ्टी 13494 के पार, IT शेयरों में जमकर खरीदारी

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की सरपट चाल लगातार जारी है। प्रमुख संवेदी सूचकांकों ने बुधवार को फिर नई उंचाइयों को छुआ। सेंसेक्स 300 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 45,900 के उपर चला गया और निफ्टी भी 13,479 के उपर तक चढ़ा। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान बना हुआ था।

सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 278.83 अंकों यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 45,887.34 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी 81.25 अंकों यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 13,474.20 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 282.53 अंकों की बढ़त के साथ 45,891.04 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 45,908.08 तक चढ़ा जबकि इसका निचला स्तर 45,792.01 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 65.15 अंकों की बढ़त के साथ 13,458.10 पर खुला और शुरूआती कारोबार के दौरान 13,479.50 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 13,449.60 रहा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments