• Last Update 06:52 am

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 19 अंक टूटा, निफ्टी 15150 के नीचे आया
National

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 19 अंक टूटा, निफ्टी 15150 के नीचे आया

नई दिल्ली। आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19.69 अंक गिरकर 51309.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.80 अंक टूटकर 15106.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

पिछले कारोबारी दिन भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 139.65 अंक की तेजी के साथ 51468.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.85 अंक की बढ़त के साथ 15144.15 के स्तर पर खुला था। 


आज के प्रमुख शेयरों में एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और मेटल लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।

मंगलवार को सेंसेक्स 19.69 अंक टूटकर 51329.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.50 अंक की मामूली गिरावट के साथ 15109.30 के स्तर पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दो पैसे बढ़कर 72.85 पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.87 पर खुला और बढ़त दर्ज करते हुए 72.85 के स्तर पर आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.87 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 फीसद गिरकर 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।


 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments