• Last Update 03:46 am

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 200 अंक से ज्यादा गिरकर 52000 के नीचे आया सेंसेक्स
Business

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, 200 अंक से ज्यादा गिरकर 52000 के नीचे आया सेंसेक्स

नई दिल्ली। बुधवार यानी सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 09:17 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 139.84 अंक की गिरावट के साथ 51,964.33 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.85 अंक टूटकर 15,277.60  के स्तर पर खुला। एक बार यह 200 अंकों से ज्यादा गिर गया। पिछले कई कारोबारी सत्रों में लगातार चढ़ने वाले घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को हल्की मुनाफावसूली देखी गई। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 52,516.76 के रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बावजूद कारोबार के आखिर में 49.96 अंक यानी 0.10 फीसद की मामूली गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का 50-शेयरों वाला निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसद की बेहद मामूली गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स में आज BAJAJ-AUTO, INDUSINDBK, RELIANCE, SBIN, ULTRACEMCO, TECHM, BAJFINANCE और BHARTIARTL के शेयर में बढ़त रही, जबकि,  NESTLEIND, ONGC, HDFC, ICICIBANK, AXISBANK के शेयरों में गिरावट रही। रुपया सोमवार को 72.68 पर बंद हुआ था।
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments