• Last Update 06:13 am

कमजोर विदेशी संकेतों से टूटा शेयर बाजार, 273 अंक फिसला सेंसेक्स
Business
National

कमजोर विदेशी संकेतों से टूटा शेयर बाजार, 273 अंक फिसला सेंसेक्स

मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 273 अंक टूटा और 48,000 के नीचे फिसल गया। हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी के बाद सेंसेक्स 48,000 के उपर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी करीब 80 अंक टूटा। धातु, उर्जा और ऑटो सेक्टरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

सेंसेक्स सुबह 9.53 बजे पिछले सत्र से 107.76 अंकों यानी 0.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 48,069.04 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 35.95 अंकों यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 14,096.95 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 139.17 अंकों की कमजोरी के साथ 48,037.63 पर खुला और 47,903.38 तक फिसला जबकि इस दौरान उपरी स्तर 48,129.79 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 57.75 अंकों की गिरावट के साथ 14,075.15 पर खुला और 14,048.15 तक फिसला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान इसका उपरी स्तर 14,115.70 रहा।

जानकार बताते हैं कि एशियाई बाजार में आई कमजोरी की मुख्य वजह अमेरिका में राजनीतिक हलचल है जहां जॉर्जिया में सीनेट के चुनाव के नतीजों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments