• Last Update 07:34 am

मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 45100 के ऊपर, निफ्टी 13,200 के पार
Business
National

मामूली बढ़त पर खुला बाजार, सेंसेक्स 45100 के ऊपर, निफ्टी 13,200 के पार

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी में भी बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था, जबकि दोनों सूचकांकों ने अपनी बुलंदियों का फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 45,185 तक चढ़ा और निफ्टी भी 13,293 पर चला गया।

एशिया के अन्य बाजारों से सकारात्मक संकेत नहीं मिलने से भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी रुझान बहुत उत्साहवर्धक नहीं था, लेकिन सेंसेक्स 45,100 के ऊपर बना हुआ था और निफ्टी में भी 13,280 के ऊपर कारोबार चल रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 20.37 अंकों की बढ़त के साथ 45,099.92 पर खुला और 45,184.98 तक चढा जबकि इस दौरान निचला स्तर 45,024.47 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से महज 6.30 अंकों की बढ़त के साथ 13,264.85 पर खुला और 13,293.50 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 13,241.95 रहा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments