• Last Update 06:12 am

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 147 अंक उछलकर 51000 के पार, निफ्टी भी 15,100 के पार
Business

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 147 अंक उछलकर 51000 के पार, निफ्टी भी 15,100 के पार

नई दिल्ली। बजट के दिन से शेयर बाजार में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज बुधवार को भी बाजार हरे निशान पर खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.39 अंक के उछाल के साथ 51,476.47 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.85 अंक की बढ़त के साथ 15,144.15 के स्तर पर खुला। BSE Sensex पिछले कारोबारी दिन 19.69 अंक की गिरावट के साथ 51,329.08 के स्तर पर बंद हुआ। NSE Nifty 6.50 अंक की मामूली गिरावट के साथ 15,109.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर IOC, M&M, Tata Motors, JSW Steel और बजाज ऑटो के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स के शेयरों में आज ULTRACEMCO, ASIANPAINT, ONGC, RELIANCE, BAJFINANCE, HINDUNILVR, BAJAJ-AUTO, BAJAJFINSV, HCLTECH, INDUSINDBK, TITAN और SUNPHARM के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीँ,  POWERGRID, TECHM, INFY, LT और HDFCBANK के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

मंगलवार को एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसद बढ़त के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कल अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 72.87 पर काफी मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 72.85 रुपये के उच्चतम स्तर तथा 72.92 रुपये के निम्नतम स्तर को छुआ तथा अंत में यह 10 पैसे की तेजी के साथ 72.87 पर बंद हुआ। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments