• Last Update 06:13 am

मुंबई में पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, सुजैन खान समेत अन्य गिरफ्तार, कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप
State

मुंबई में पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, सुजैन खान समेत अन्य गिरफ्तार, कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई। कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी करने पर इन सेलिब्रिटीज पर एक्शन लिया गया था। जानकारी के मुताबिक मुंबई में एयरपोर्ट के पास मौजूद JW मैरियट होटल के क्लब में नाइट कर्फ्यू के बाद भी ये पार्टी चल रही थी। पुलिस ने कुल 34 लोगों पर कार्रवाई की। इनमें क्रिकेटर सुरेश रैना के अलावा गायक गुरु रंधावा और सुजैन खान भी शामिल है। हालांकि इन महिलाओं का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। सुरेश रैना समेत इन सेलिब्रिटीज के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन की खबरों के बीच मुंबई में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।  इसके तहत रात में 11 बजे के बाद किसी भी तरह की पार्टी या सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित है।  1897 के महामारी कानून के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई प्रावधानों का उल्लंघन करता है और सरकार के कानूनी निर्देशों व नियमों को तोड़ता है, तो उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने ये भी फैसला किया है कि यूरोप और मध्य पूर्व देश से आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। वहीं अन्य देशों से महाराष्ट्र में आने वालों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments