• Last Update 06:08 am

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन, कई हफ्तों से थीं संक्रमित
Entertainment
National

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन, कई हफ्तों से थीं संक्रमित


  • ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन
  • दिव्या भटनागर

मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुईं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले कुछ हफ्तों से महामारी से जूझ रही थीं। वायरस की चपेट में आने के बाद नवंबर में अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया था। वह महज 34 साल की थीं। बीते कुछ दिनों से दिव्या के वेंटिलेटर पर रहने की बात कही जा रही थी।

बता दें कि दिव्या ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा दिव्या तेरा यार हूं मैं, उड़ान, जीत गई तो पिया मोरे और विष सहित और भी कई कार्यक्रमों में काम कर चुकी हैं।

टीवी अभिनेत्री देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपनी करीबी मित्र दिव्या के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा है, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था, तो बस तू ही होती थी। दिवू तू ही तो मेरी अपनी थी जिससे मैं डांट सकती थी, रुठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। 

देवोलिना ने लिखा, मुझे पता है कि जिंदगी तेरे लिए काफी मुश्किल हो गई थी, दर्द असहनीय हो गया था, लेकिन मैं जानती हूं कि तू अभी किसी एक अच्छे जगह पर होगी, जहां कोई दुख, दर्द, धोखा और झूठ नहीं है। मुझे तेरी याद आएगी और तू भी जानती है थी कि मैं तुझसे कितना प्यार करती थी, तेरी कितनी फिक्र रहती थी। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। ईश्वर तेरी आत्मा को शांति दें। जहां भी है तू अभी बस खुश रहे।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments