• Last Update 04:34 am

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 9.1 करोड़ के पार, 19.6 लाख से अधिक की मौत
International

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 9.1 करोड़ के पार, 19.6 लाख से अधिक की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 9.1 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 19.6 लाख से अधिक हो गई हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार सुबह अपने नए अपडेट में बताया कि वर्तमान में वैश्विक मामले और मृत्यु दर क्रमश: 91,573,149 और 1,961,987 है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है, जहां 22,836,244 मामले और 380,651 मौतें दर्ज की गई हैं। संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,479,179 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 151,327 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक पुष्ट मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (8,195,637), रूस (3,412,390), ब्रिटेन (3,173,274), फ्रांस (2,864,360), तुर्की (2,346,285), इटली (2,303,263), स्पेन (2,137,220), जर्मनी (1,957,898), कोलम्बिया (1,816,082), अर्जेंटीना (1,744,704), मेक्सिको (1,556,028), पोलैंड (1,395,779), ईरान (1,299,022), दक्षिण अफ्रीका (1,259,748), यूक्रेन (1,160,243) और पेरू (1,037,350) हैं।

संक्रमण से हुई मौतों के मामले में वर्तमान में ब्राजील 204,690 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं 20,000 से अधिक मौतें दर्ज करने वाले अन्य देश मेक्सिको (135,682), ब्रिटेन (83,342), इटली (79,819), फ्रांस (68,939), रूस (61,908), ईरान (56,360), स्पेन (52,683), कोलंबिया (46,782), अर्जेंटीना (44,848), जर्मनी (42,259), पेरू (38,335), दक्षिण अफ्रीका (33,334), पोलैंड (31,593), इंडोनेशिया (24,645), तुर्की (23,152), यूक्रेन (20,915) और बेल्जियम (20,122) हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments