• Last Update 07:33 am

किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के कारण लंबे समय से फंसे हैं ट्रक चालक
National

किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के कारण लंबे समय से फंसे हैं ट्रक चालक

नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब के हजारों किसान दिल्ली चलो यात्रा शुरू कर चुके हैं और वे एनसीआर की सीमाओं तक पहुंच चुके हैं। लेकिन इसने नियमित तौर पर ट्रक से माल ढोने वाले ड्राइवरों को रोक दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी की टिकरी सीमा 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के कारण बंद है और इसका खामियाजा ट्रक चालकों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से लंबी दूरी की यात्रा के लिए निकले अधिकांश ट्रक सीमाओं पर अटके हुए हैं।

ट्रक चालक राजिंदर सोलंकी ने आईएएनएस से कहा, मैं शुक्रवार सुबह 6 बजे से यहां फंसा हुआ हूं। मैं अहमदाबाद जा रहा था लेकिन सीमाओं के बंद होने के कारण यहीं फंस गया हूं। उन्होंने कहा कि अन्य ड्राइवरों के साथ उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहनों को न छोड़ें।

एक अन्य ड्राइवर नरेश कुमार ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से यहां फंसे हुए हैं जबकि उन्हें प्लास्टिक के पैकेज लेकर राजस्थान पहुंचना था। उन्होंने कहा, भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है और हम बहुत परेशान हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments