
इस्तानबुल। एक शक्तिशाली भूकंप ने शुक्रवार को तुर्की के इज़मिर प्रांत में कई इमारतों को ज़मींदोज़ कर दिया। भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इस भूकंप से एथेंस और ग्रीस भी प्रभावित हुए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़ रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। तुर्की के आपदा और आपात प्रबंधन विभाग ने कहा कि भूकंप का केन्द्र एजियन सागर में 16.5 किलोमीटर नीचे था।
BREAKING: A strong earthquake of magnitude 7 has hit 20 buildings in #Turkey.#TurkeyEarthquakepic.twitter.com/bvptNXwEC5
— Ahmad Algohbary (@AhmadAlgohbary) October 30, 2020
तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा, 'अब तक, हमें छह ध्वस्त इमारतों के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य के लिए कई टीमें अगल-अलग शहरों में काम कर रही हैं। वहीं इज़मिर के मेयर के अनुसार अब तक 20 इमारतों के तबाह होने की ख़बर है। इज़मिर में आए भूकंप के बाद लोग जान बचाने के लिए इमारतों से निकलकर सड़कों पर जमा हो गए।
उधर, ग्रीक पब्लिक टेलीविजन ने कहा कि भूकंप समोस के पूर्वी ईजियन सागर द्वीप पर एक मिनी सुनामी का भी कारण बना, जिसनें इमारतों को नुकसान पहुंचाया।
बता दें कि तुर्की के सिव्रीस में जनवरी में भी भूकंप आया था जिसमें से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1600 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं तुर्की के इज़मित शहर में साल 1999 में भूकंप से 17000 लोगों की मौत हो गई थी।
Leave Comments