• Last Update 06:11 am

फिलीपींस में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, मेक्सिको में तूफान ‘गामा से 6 लोगों की मौत
International

फिलीपींस में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, मेक्सिको में तूफान ‘गामा से 6 लोगों की मौत

मनीला। फिलीपींस में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। फिलीपीन्स भूकंप केंद्र ने जानकारी दी है कि रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है। झटके स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 121 किलोमीटर की गहराई में लूक ओसिडेंटल मिंडोरो में था। उधर, दक्षिणी मेक्सिको में उष्णकटिबंधीय तूफान गामा आने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेना पड़ा है। 

|भारी बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं
अधिकारियों ने बताया कि तूफान की वजह से युकातन प्रायद्वीप में भारी बारिश हुई और इस दौरान हरिकेन जैसी हवाएं चल रही थीं। अधिकारियों ने कहा तबास्को और चियापास राज्यों में तूफान की वजह से काफी बारिश हुई। मेक्सिको की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चियापास में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हुई। उनके मुताबिक पहाड़ी ढलान का मलबा उनके घर पर गिरने से यह हादसा हुआ। जबकि, दो अन्य मौत तबास्को प्रांत में हुई जहां पानी में एक व्यक्ति बह गया जबकि दूसरे की मौत पानी में डूबने से हुई। 

पांच लाख से ज्यादा प्रभावित, 3400 लोगों को शेल्टरहोम भेजा
गामा तूफान की वजह से युकातन प्रायद्वीप और चियापास के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई जिससे करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए। बुरी तरह प्रभावित तबास्को में 3,400 से ज्यादा लोगों को आश्रयगृह में शरण लेनी पड़ी। मियामी में ‘यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर' के मुताबिक तूफान के कारण करीब 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गामा तूफान के खतरे के मद्देनजर मेक्सिको में अधिकारियों ने युकातन में आम लोगों के लिये चेतावनी जारी की है। 
 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments